शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

डीसीबी बैंक (DCB Bank) खरीदें : एसएमसी ग्लोबल (SMC Global)

एसएमसी ग्लोबल (SMC Global) ने डीसीबी बैंक (DCB Bank) के लिए 183-185 के स्तरों पर खरीदारी करने की सलाह दी है।

ब्रोकिंग फर्म ने इसके लिए 205-210 रुपये के स्तरों पर लक्ष्य भाव दिया है और इस सौदे में घाटा काटने का स्तर (स्टॉप लॉस) 175 रुपये रखने के लिए कहा है। बीएसई में शुक्रवार 24 नवंबर को डीसीबी बैंक का शेयर 186.85 रुपये पर बंद हुआ। 23 दिसंबर 2016 को यह शेयर 102.55 रुपये तक नीचे गया था, जो इसका पिछले 52 हफ्तों का सबसे निचला स्तर है। वहीं 16 जून 2017 को इसके 52 हफ्तों का उच्च स्तर 213 रुपये का रहा। दैनिक चार्ट में कंपनी के शेयर का 200 दिनों का एक्सपोनेंशियल मूविंग एवरेज (EMA) वर्तमान में 167.85 रुपये पर चल रहा है। एसएमसी ने अपनी रिपोर्ट में जिक्र किया है कि यह साप्ताहिक चार्ट पर सममितीय (Symmetrical) त्रिभुज बना रहा है, जो तेजी का रुझान है। यह एक निरंतर पैटर्न है, जो दर्शाता है कि इसमें पुरानी चाल बरकरार रहने के साथ ही एक नयी चाल शुरू होने वाली है। साथ ही उच्च मात्रा के साथ यह शेयर इस पैटर्न से ब्रेकआउट करने के मुहाने पर बंद हुआ। ऐसे में इसमें खरीदारी बरकरार रह सकती है। (शेयर मंथन, 25 नवंबर 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!