शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

ऊर्जा शेयरों में कमजोरी से सपाट बंद हुआ अमेरिकी बाजार

कारोबारी सप्ताह के पहले दिन सोमवार को अमेरिकी बाजार सपाट बंद हुआ।

कल तेल की कीमतों में गिरावट से ऊर्जा शेयरों में गिरावट आयी। हालाँकि ऊर्जा शेयरों के बाजार प्रभाव को अमेजन में आयी मजबूती ने कम कर दिया। कारोबार में अमेजन 0.8% मजबूत हुआ, जबकि ऊर्जा सेक्टर में 1.0% कमजोरी आयी।
सोमवार को डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 22.79 अंक या 0.10% की बढ़त के साथ 23,580.78 पर बंद हुआ। वहीं नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) 10.63 अंक या 0.15% की कमजोरी के साथ 6,878.52 पर बंद हुआ। साथ ही एसऐंडपी 500 (S&P 500) 1 अंक या 0.04% की हल्की गिरावट के साथ 2,601.42 पर बंद हुआ। इसके अलावा अमेरिकी बाजार में कच्चे तेल के दाम 1.45% की कमजोरी के साथ 58.11 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुए। दूसरी ओर कल यूरोपीय बाजार में भी कमजोरी दर्ज की गयी। (शेयर मंथन, 28 नवंबर 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!