शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

मुनाफावसूली के कारण बाजार में गिरावट

मुनाफावसूली के कारण मंगलवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी में कमजोरी दिख रही है।

लगातार आठ सत्रों में मजबूती के बाद आज बाजार को एशियाई और अमेरिकी बाजारों से सकारात्मक रुझान नहीं मिले। निफ्टी 10,399.55 के पिछले बंद भाव के मुकाबले 10,387.90 के स्तर पर खुला है। करीब साढ़े 9 बजे यह 15.75 अंक या 0.15% की कमजोरी के साथ 10,383.80 अंक पर चल रहा है। वहीं सेंसेक्स 33,724.44 के पिछले बंद भाव के मुकाबले 33,726.65 पर खुलने के बाद 37.01 अंक या 0.11% की गिरावट के साथ 33,687.43 अंकों के स्तर पर है। हालाँकि इस समय बाजार के छोटे-मंझोले सूचकांकों में मजबूती है। बीएसई मिडकैप में 0.03% और बीएसई स्मॉलकैल में 0.29% की मजबूती है। साथ ही निफ्टी मिड 100 में 0.10% और निफ्टी स्मॉल में 0.61% की बढ़त है।
सेंसेक्स के 31 दिग्गज शेयरों में से 14 शेयरों में मजबूती के साथ ही 17 ही शेयरों में कमजोरी है। इस समय सेंसेक्स के प्रमुख शेयरों में से सिप्ला 0.77%, ऐक्सिस बैंक 0.68%, अदाणी पोर्ट्स भी 0.61% और एचडीएफसी 0.49% ऊपर हैं। वहीं गिरने वाले शेयरों में पावर ग्रिड में 1.17%, एनटीपीसी में 1.13%, ओएनजीसी में 0.87% और आईटीसी में 0.81% नीचे चल रहे हैं। निफ्टी के 50 शेयरों में से इस समय 17 शेयरों में बढ़त है, जबकि 31 शेयर कमजोर स्थिति में हैं, जबकि इसके 2 शेयर सपाट हैं। (शेयर मंथन, 28 नवंबर 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!