शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

अमेरिकी बाजार में जोरदार बढ़त, डॉव जोंस 255 अंक उछला

मंगलवार को अमेरिकी बाजार के तीनों प्रमुख सूचकांक रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुए।

कल अमेरिकी बाजार को बैंक शेयरों, कर कटौती बिल में प्रगति, मजबूत उपभोक्ता विश्वास डैटा और फेडरल रिजर्व का नेतृत्व करने वाले उम्मीदवार के लिए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की प्रोत्साहित करने वाली टिप्पणियों से सहारा मिला। एसऐंडपी के वित्तीय सेक्टर में 2.6% की तेजी आयी, जो 1 मार्च के बाद इसका सबसे बेहतर प्रदर्शन रहा।
मंगलवार को डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 255.93 अंक या 0.1.09% की बढ़त के साथ 23,836.71 पर बंद हुआ। वहीं नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) 33.83 अंक या 0.49% की मजबूती के साथ 6,912.36 पर बंद हुआ। साथ ही एसऐंडपी 500 (S&P 500) 25.62 अंक या 0.98% की मजबूती के साथ 2,627.04 पर बंद हुआ। इसके अलावा अमेरिकी बाजार में कच्चे तेल का भाव भी 0.21% की कमजोरी के साथ 57.99 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ। दूसरी ओर कल यूरोपीय बाजार में भी बढ़त दर्ज की गयी। (शेयर मंथन, 29 नवंबर 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!