शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

अमेरिकी बाजार में जोरदार उछाल, डॉव जोंस 24,000 के पार

गुरुवार को अमेरिकी बाजार में जबरदस्त तेजी आयी, जिससे एसऐंडपी रिकॉर्ड ऊँचाई और डॉव जोंस पहली बार 24,000 के ऊपर बंद हुआ।

निवेशकों के कर कटौती के संबंध में रिपब्लिकन पर बढ़े भरोसे से बाजार में खरीदारी रही। कर बिल को समर्थन करने के रिपब्लिकन सीनेटर जॉन मैक्केन के फैसले ने कानून के लिए गति को नयी ऊर्जा दी।
गुरुवार को डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 331.67 अंक या 1.39% की बढ़त के साथ 24,272.35 पर बंद हुआ। वहीं नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) 49.58 अंक या 0.73% की मजबूती के साथ 6,873.97 पर बंद हुआ। साथ ही एसऐंडपी 500 (S&P 500) 21.51 अंक या 0.82% की मजबूती के साथ 2,647.58 पर बंद हुआ। इसके अलावा अमेरिकी बाजार में कच्चे तेल का भाव भी 0.17% की बढ़ोतरी के साथ 57.40 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ। दूसरी ओर कल यूरोपीय बाजार में कमजोरी आयी। (शेयर मंथन, 01 दिसंबर 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!