शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

मिला-जुला बंद हुआ अमेरिकी बाजार, डॉव जोंस 58 अंक चढ़ा

कारोबारी सप्ताह के पहले दिन सोमवार को अमेरिकी बाजार मिला-जुला बंद हुआ।

टैक्स कटौती के उत्साह से कल बाजार में बैंक शेयरों में तेजी आयी, जबकि माइक्रोसॉफ्ट और अन्य तकनीकी शेयर कमजोर रहे। बैंक ऑफ अमेरिका, जेपी मॉर्गन चेस, वेल्स फार्गो और सिटीग्रुप में 2% से अधिक मजबूती आयी।
सोमवार को डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 58.46 अंक या 0.24% की बढ़त के साथ 24,290.05 पर बंद हुआ। वहीं नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) 72.22 अंक या 1.05% की कमजोरी के साथ 6,775.37 पर बंद हुआ। साथ ही एसऐंडपी 500 (S&P 500) 2.78 अंक या 0.11% की हल्की गिरावट के साथ 2,639.44 पर बंद हुआ। इसके अलावा अमेरिकी बाजार में कच्चे तेल का भाव 1.55% की कमजोरी के साथ 57.47 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुए। दूसरी ओर कल यूरोपीय बाजार में तेजी दर्ज की गयी। (शेयर मंथन, 05 दिसंबर 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!