शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एशियाई बाजारों में कमजोर शुरुआत, हैंग-सेंग 132 अंक कमजोर

तकनीकी शेयरों में गिरावट के कारण मंगलवार को एशियाई बाजारों के अधिकतर प्रमुख सूचकांक लाल निशान में हैं।

भारतीय समय के मुताबिक 8.34 बजे जापान का निक्केई (Nikkei) 95.55 अंक या 0.42% की कमजोरी के साथ 22,611.61 के स्तर पर है। दूसरी ओर हांग कांग का हैंग-सेंग (Hang Seng) 132.97 अंक या 0.46% की कमजोरी के साथ 29,005.31 पर है। वहीं चीन का शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composite) सपाट और सिंगापुर का स्ट्रेट्स टाइम्स (Straits Times) 0.35% की बढ़त दिखा रहा है। दक्षिण कोरिया के कॉस्पी (Kospi) में 0.06% की बढ़ोतरी और ताइवान के ताइवान वेटेड (Taiwan Weighted) में 0.78% की कमजोरी है। (शेयर मंथन, 05 दिसंबर 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!