शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

गुरुवार को अमेरिकी बाजार में हरियाली, डॉव 70 अंक ऊपर

अमेरिकी शेयर बाजार में पिछले चार सत्रों से चल रही गिरावट गुरुवार को थम गयी। इसमें खास तौर पर आईटी, मैटेरियल और औद्योगिक क्षेत्र के शेयरों का योगदान रहा।

कारोबारियों ने कर संबंधी कानून में हो रही प्रगति पर नजर रखी। हाउस ऑफ कांग्रेस और सीनेट दोनों ने कर विधेयकों को पारित दिया है, मगर अब दोनों सदनों की ओर से पारित विधेयकों में अंतर को दूर करके एक अंतिम विधेयक बनाया जाना है, जिस पर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के हस्ताक्षर होने के बाद यह कानून बनेगा।
गुरुवार को डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 70.57 अंक या 0.29% की बढ़त दर्ज कर 24,211.48 पर बंद हुआ। नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) 36.47 अंक या 0.54% की मजबूती हासिल कर 6,812.84 पर बंद हुआ। साथ ही एसऐंडपी 500 (S&P 500) 7.71 अंक या 0.29% की बढ़त के साथ 2,636.98 पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 08 दिसंबर 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!