शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

भारतीय बाजार की मजबूत शुरुआत, सेंसेक्स (Sensex) लौटा 33,000 के ऊपर

आज शुक्रवार की सुबह भारतीय शेयर बाजार अच्छे वैश्विक संकेतों के बीच मजबूत खुला और उसके बाद से अपनी बढ़त को आगे ले जाने में सफल रहा है।

आज निफ्टी 10,166.70 के पिछले बंद भाव के मुकाबले 10,198.45 के स्तर पर खुला है और उसके बाद शुरुआती कारोबार में मजबूती की ओर ही आगे बढ़ा। सुबह करीब 10.45 बजे यह 74 अंक या 0.73% की तेजी के साथ 10,241 अंक पर चल रहा है। वहीं सेंसेक्स 32949.21 के पिछले बंद भाव के मुकाबले 33034.20 पर खुलने के बाद सुबह के कारोबार में 33203 के ऊपरी स्तर तक चढ़ा है। इस समय यह 227 अंक या 0.69% की बढ़त के साथ 33,176 अंक पर है।
इस समय बाजार के छोटे-मंझोले सूचकांकों में भी हरियाली है। बीएसई मिडकैप सेलेक्ट में 0.74% और बीएसई स्मॉलकैप में 1.04% की बढ़त चल रही है। साथ ही निफ्टी मिड 100 में 0.77% और निफ्टी स्मॉल 100 में 0.94% की तेजी है। बीएसई में चढ़ने वाले 1,628 शेयरों के मुकाबले केवल 639 शेयरों में गिरावट दिख रही है। सेंसेक्स के 31 दिग्गज शेयरों में से 25 शेयरों में मजबूती और केवल 6 शेयरों में कमजोरी है। (शेयर मंथन, 08 दिसंबर 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!