शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

बैंक शेयरों के सहारे चढ़े डॉव जोंस और एसऐंडपी 500

मंगलवार को बैंक शेयरों में आयी मजबूती से डॉव जोंस और एसऐंडपी 500 बढ़त के साथ बंद हुए।

अमेरिकी कॉर्पोरेट टैक्स में संभावित कटौती और मजबूत मुद्रास्फीति डेटा के बाद निरंतर आर्थिक विकास के कारण कल अमेरिकी बाजार में बैंक शेयर ऊपर चढ़े। हालाँकि ऐप्पल और फेसबुक जैसे तकनीकी दिग्रगजों में कमजोरी से नैस्डेक लाल निशान में बंद हुआ।
मंगलवार को डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 118.77 अंक या 0.49% की मजबूती के साथ 24,504.80 पर बंद हुआ। वहीं नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) 12.76 अंक या 0.19% की गिरावट के साथ 6,862.32 पर बंद हुआ। साथ ही एसऐंडपी 500 (S&P 500) 4.12 अंक या 0.15% की बढ़ोतरी के साथ 2,664.11 पर बंद हुआ। इसके अलावा अमेरिकी बाजार में कच्चे तेल के दाम 1.49% की कमजोरी के साथ 57.14 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुए। दूसरी ओर कल यूरोपीय बाजार में मजबूती दर्ज की गयी। (शेयर मंथन, 13 दिसंबर 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!