शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

शुरुआती कारोबार के दौरान बाजार में हल्की बढ़त

गुरुवार को बाजार में शुरुआती कारोबार के दौरान हल्की बढ़त चल रही है।

निवेशक गुजरात चुनावों के एग्जिट पोलसे पहले सतर्क हैं। आज निफ्टी 10,192.95 के पिछले बंद भाव के मुकाबले 10,229.30 के स्तर पर खुला है। करीब 9.37 बजे यह 8.40 अंक या 0.08% की बढ़त के साथ 10,201.35 अंक पर चल रहा है। वहीं सेंसेक्स 33,053.04 के पिछले बंद भाव के मुकाबले 33,114.69 पर खुलने के बाद 25.53 अंक या 0.08% की मजबूती के साथ 33,078.57 अंकों के स्तर पर है। इस समय बाजार के छोटे-मंझोले सूचकांकों में भी मजबूती है। बीएसई मिडकैप में 0.24% और बीएसई स्मॉलकैप में 0.17% की तेजी है। साथ ही निफ्टी मिड 100 में 0.17% और निफ्टी स्मॉल में 0.37% की बढ़त है।
सेंसेक्स के 31 दिग्गज शेयरों में से 17 शेयरों में मजबूती के साथ ही 12 शेयरों में कमजोरी है और इसेक 2 शेयर सपाट हैं। इस समय सेंसेक्स के प्रमुख शेयरों में से डॉ रेड्डीज 1.07%, महिंद्रा ऐंड महिंद्रा 0.88%, एशियन पेंट्स 0.67% और इन्फोसिस 0.61% ऊपर हैं। वहीं गिरने वाले शेयरों में टीसीएस में 1.42%, सिप्ला में 0.39%, एचडीएफसी में भी 0.24% और आईसीआईसीआई बैंक में 0.18% नीचे चल रहे हैं। निफ्टी के 50 शेयरों में से इस समय 32 शेयरों में बढ़त है, जबकि 16 शेयर कमजोर स्थिति में हैं, जबकि निफ्टी में 2 शेयर सपाट हैं। (शेयर मंथन, 14 दिसंबर 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!