शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

माइंडट्री (Mindtree) खरीदें : एसएमसी ग्लोबल (SMC Global)

एसएमसी ग्लोबल (SMC Global) ने माइंडट्री (Mindtree) के लिए 557-562 के स्तरों पर खरीदारी करने की सलाह दी है।

ब्रोकिंग फर्म ने इसके लिए 620-635 रुपये के स्तरों पर लक्ष्य भाव दिया है और इस सौदे में घाटा काटने का स्तर (स्टॉप लॉस) 520 रुपये रखने के लिए कहा है। बीएसई में शुक्रवार 15 दिसंबर को माइंडट्री का शेयर 566.55 रुपये पर बंद हुआ। 01 फरवरी 2017 को यह शेयर 433.35 रुपये तक नीचे गया था, जो इसका पिछले 52 हफ्तों का सबसे निचला स्तर है। वहीं 08 दिसंबर 2017 को इसके 52 हफ्तों का उच्च स्तर 575.90 रुपये का रहा। दैनिक चार्ट पर कंपनी के शेयर का 200 दिनों का एक्सपोनेंशियल मूविंग एवरेज (EMA) वर्तमान में 501.91 रुपये पर चल रहा है। एसएमसी ने अपनी रिपोर्ट में जिक्र किया है कि जैसा कि चार्ट पर देखा जा सकता है कि एक छोटी अवधि में यह 800 रुपये से तीखी गिरावट के कारण 400 रुपये तक गिरा। इसके बाद यह 14 महीनों तक 450-550 रुपये के स्तरों पर ठहरा (कंसोलिडेट) रहा और कल समाप्त हुए सप्ताह में 3.5% तेजी के साथ इस दायरे से ऊपर उठ गया। इसके अलावा इसके अलावा, आरएसआई और एमएसीडी जैसे तकनीकी संकेतक शेयर के लिए खरीदारी का सुझाव दे रहे हैं। (शेयर मंथन, 16 दिसंबर 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख