शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

गुजरात चुनाव के शुरुआती रुझानों से घबराया बाजार, फिर सँभला

आज सुबह गुजरात (Gujarat) और हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) के विधान सभा चुनावों (Assembly Elections) की मतगणना शुरू होने के बाद पहले दौर में एक समय गुजरात में कांग्रेस (Congress) के आगे चलने के रुझान दिखने लगे। इस रुझान ने आज शेयर बाजार का शुरुआती रुझान बिगाड़ दिया।

बीएसई का सेंसेक्स (Sensex) कल के बंद स्तर 33462.97 की तुलना में आज सुबह 33364.52 पर खुला, यानी 98 अंक नीचे। इसके बाद शुरुआती कारोबार में यह 32595.63 तक फिसल गया, जहाँ इसकी गिरावट 867 अंक की नजर आ रही थी। हालाँकि ऐसी स्थिति कुछ समय के लिए ही रही। इसके बाद के रुझानों में भारतीय जनता पार्टी (BJP) फिर से बहुमत की ओर दिखने लगी, जिससे बाजार भी सँभलता दिखा। करीब 10 बजे सेंसेक्स हरे निशान में भी आ गया।
एनएसई के निफ्टी 50 (Nifty 50) में शुरुआती घबराहट का असर ज्यादा दिखा। निफ्टी 50 कल के बंद स्तर 10,333 के मुकाबले आज सुबह 10,263 पर खुला, यानी 70 अंक की गिरावट के साथ। निफ्टी 50 शुरुआती मिनटों में 10,075 तक फिसला, यानी उस समय यह 258 अंक की गिरावट पर चल रहा था। हालाँकि यह भी करीब 10 बजे तक हरे निशान में आ गया। इन पंक्तियों के लिखने के समय सेंसेक्स करीब सवा दो सौ अंक और निफ्टी 50 करीब 65 अंक की मजबूती दिखा रहे हैं। इस बीच गुजरात और हिमाचल प्रदेश दोनों राज्यों में भाजपा सरकार बनाने की ओर बढ़ती दिख रही है। (शेयर मंथन, 18 दिसंबर 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!