शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

बैंक और हेल्थकेयर शेयरों के कारण अमेरिकी बाजार में गिरावट

कारोबारी सप्ताह के अंतिम दिन शुक्रवार को अमेरिकी बाजार में बैंक और हेल्थकेयर शेयरों में कमजोरी के कारण गिरावट दर्ज की गयी।

राष्ट्रपति ट्रम्प ने रिपब्लिकन समर्थित टैक्स बिल पर हस्ताक्षर कर दिये, लेकिन चौथे दिन अमेरिकी शेयर बाजार में ज्यादा बढ़ोतरी नहीं हुई। प्रमुख सूचकांक सोमवार तक पहुँच चुके रिकॉर्ड उच्च स्तर से नीचे गिरे, लेकिन लगातार पाँचवें सप्ताह में बढ़त के साथ बंद हुए।
शुक्रवार को डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 28.23 अंक या 0.11% की कमजोरी के साथ 24,754.06 पर बंद हुआ। वहीं नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) 5.40 अंक या 0.08% की कमजोरी के साथ 6,959.96 पर बंद हुआ। साथ ही एसऐंडपी 500 (S&P 500) 1.23 अंक या 0.05% की हल्की गिरावट के साथ 2,683.34 पर बंद हुआ। इसके अलावा अमेरिकी बाजार में कच्चे तेल का भाव 0.19% की बढ़त के साथ 58.47 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुए। दूसरी ओर कल यूरोपीय बाजार में गिरावट दर्ज की गयी। (शेयर मंथन, 23 दिसंबर 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!