शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

साल के आखरी दिन अमेरिकी बाजार हुआ कमजोर

2017 के आखरी कारोबारी दिन शुक्रवार को अमेरिकी बाजार के तीनों प्रमुख सूचकांक कमजोरी के साथ बंद हुए।

कल समाप्त हुआ कारोबारी साल ऐसा पहला वर्ष रहा जिसके 12 महीनों में एसऐंडपी ने बढ़त हासिल की। इससे पहले 1958, 1995 और 2006 ऐसे वर्ष रहे हैं, जिनमें यह 11 महीने मजबूत हुआ था। 2017 में डॉव जोंस ने 25.1% और नैस्डैक ने 28.2% की बढ़त हासिल की, जबकि एसऐंडपी 19.4% मजबूत हुआ।
शुक्रवार को डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 118.29 अंक या 0.48% की कमजोरी के साथ 24,719.22 पर बंद हुआ। वहीं नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) 46.77 अंक या 0.67% की कमजोरी के साथ 6,903.39 पर बंद हुआ। साथ ही एसऐंडपी 500 (S&P 500) 13.93 अंक या 0.52% की गिरावट के साथ 2,673.61 पर बंद हुआ। इसके अलावा अमेरिकी बाजार में कच्चे तेल का भाव 0.96% की बढ़त के साथ 60.42 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुए। दूसरी ओर कल यूरोपीय बाजार में गिरावट दर्ज की गयी। (शेयर मंथन, 30 दिसंबर 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!