शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

2018 के पहले दिन सपाट खुला बाजार

2018 के पहले कारोबारी दिन सोमवार को बाजार में सपाट शुरुआत हुई है।

निफ्टी 10,530.70 के पिछले बंद भाव के मुकाबले 10,531.70 के स्तर पर खुला है। करीब 10 बजे यह 4.20 अंक या 0.04% की गिरावट के साथ 10,531.70 अंक पर चल रहा है। साथ ही सेंसेक्स 34,056.83 के पिछले बंद भाव के मुकाबले 34,059.99 पर खुलने के बाद 14.77 अंक या 0.04% की वृद्धि के साथ 34,071.60 अंकों के स्तर पर है। इस समय बाजार के छोटे-मंझोले सूचकांकों में भी तेजी दिख रही है। बीएसई मिडकैप में 0.54% और बीएसई स्मॉलकैप में 0.77% की तेजी है। साथ ही निफ्टी मिड 100 में 0.50% और निफ्टी स्मॉल में 0.89% की बढ़त है।
सेंसेक्स के 31 दिग्गज शेयरों में से 16 शेयरों में मजबूती के साथ ही 14 शेयरों में कमजोरी और एक शेयर सपाट स्थिति में है। सेंसेक्स के प्रमुख शेयरों में से सन फार्मा 1.87%, आईटीसी 1.05%, डॉ रेड्डीज 0.80% और लार्सन ऐंड टुब्रो 0.68% ऊपर हैं। वहीं गिरने वाले शेयरों में हिंदुस्तान यूनिलीवर में 0.77%, टीसीएस में 0.76%, आईसीआईसीआई बैंक में 0.48% और एनटीपीसी में 0.37% की कमजोरी है। निफ्टी के 50 शेयरों में से इस समय 24 शेयरों में बढ़त है, जबकि 26 शेयर कमजोर स्थिति में हैं। (शेयर मंथन, 01 जनवरी 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!