शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

अमेरिकी बाजार में बढ़त, डॉव जोंस 25,000 के ऊपर

मजबूत वैश्विक आर्थिक आँकड़ों से गुरुवार को अमेरिकी बाजार में मजबूती आयी, जिससे डॉव जोंस पहली बार 25,000 के ऊपर बंद हुआ।

मई 1896 में शुरुआत के बाद डॉव जोंस ने 5,000 अंकों की बढ़त (20,000 से 25,000) पहली बार एक वर्ष से कम समय में हासिल की। कल अन्य प्रमुख सूचकांक, नैस्डैक और एसऐंडपी 500, भी नये रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुए।
गुरुवार को डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 152.45 अंक या 0.61% की मजबूती के साथ 25,075.13 पर बंद हुआ। वहीं नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) 12.38 अंक या 0.18% की बढ़त के साथ 7,077.92 पर बंद हुआ। साथ ही एसऐंडपी 500 (S&P 500) 10.93 अंक या 0.40% की मजबूती के साथ 2,723.99 पर बंद हुआ। इसके अलावा अमेरिकी बाजार में कच्चे तेल का भाव 0.61% की बढ़ोतरी के साथ 62.01 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुए। दूसरी ओर कल यूरोपीय बाजार में भी तेजी दर्ज की गयी। (शेयर मंथन, 05 जनवरी 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!