शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एशियाई बाजारों में हल्की बढ़त, निक्केई 41 अंक मजबूत

कारोबारी सप्ताह के अंतिम दिन शुक्रवार को एशियाई बाजारों में हल्की बढ़त के साथ कारोबार हो रहा है।

भारतीय समय के मुताबिक करीब 8.34 बजे जापान का निक्केई (Nikkei) 41.45 अंक या 0.18% की मजबूती के साथ 23,547.78 और हॉन्ग-कॉन्ग का हैंग-सेंग (Hang-Seng) 14.25 अंक या 0.05% की बढ़त के साथ 30,750.73 के स्तर पर है। इसके अलावा दक्षिण कोरिया का कॉस्पी (Kospi) 0.77% ऊपर और चीन का शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composite) सपाट स्थिचि में है। वहीं ताइवान का ताइवान वेटेड (Taiwan Weighted) 0.03% और सिंगापुर का स्ट्रेट टाइम्स (Straight Times) 0.16% की कमजोरी दिखा रहा है। (शेयर मंथन, 05 जनवरी 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!