शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

नये शिखर पर पुहँचे सेंसेक्स और निफ्टी

सकारात्मक वैश्विक रुझानों और बैंकिंग, फाइनेंशियल, इन्फ्रा तथा धातू शेयरों के सहारे कारोबारी सप्ताह के आखऱी दिन शुक्रवार को सेंसेक्स और निफ्टी नये उच्चतम स्तर पर पहुँछ गये हैं।

निफ्टी ने 10,504.80 के बंद भाव की तुलना में आज 10,534.25 अंकों पर शुरुआत की। करीब सवा 10 बजे यह 51.00 अंक या 0.49% की बढ़त के साथ 10,555.80 पर चल रहा है। साथ ही सेंसेक्स 33,969.64 के पिछले बंद भाव के मुकाबले 34,021.27 पर खुलने के बाद 176.72 अंक या 0.52% की वृद्धि के साथ 34,146.36 अंकों के स्तर पर है। वहीं बाजार के छोटे-मंझोले सूचकांकों में भी मजबूती है। बीएसई मिडकैप में 0.60% और बीएसई स्मॉलकैप में 1.03% की बढ़त है। साथ ही निफ्टी मिड 100 में 0.85% और निफ्टी स्मॉल में 1.08% की बढ़त है।
सेंसेक्स के 31 दिग्गज शेयरों में से 24 शेयरों में मजबूती के साथ ही 6 शेयरों में कमजोरी है, जबकि इसका 1 शेयर सपाट है। इस समय सेंसेक्स के प्रमुख शेयरों में से यस बैंक में 3.04%, अदाणी पोर्ट्स में 2.26%, टीसीएस में 1.52% और टाटा स्टील में 1.37% की तेजी हैं। वहीं गिरने वाले शेयरों में ओएनजीसी में 0.73%, आईसीआईसीआई बैंक में 0.52%, डॉ रेड्डीज में 0.29% और ऐक्सिस बैंक में 0.20% की कमजोरी है। निफ्टी के 50 शेयरों में से इस समय 40 शेयरों में बढ़त है, जबकि 10 शेयर कमजोर स्थिति में हैं। (शेयर मंथन, 05 जनवरी 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!