शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

अमेरिकी बाजार में तेजी जारी, डॉव जोंस 220 अंक चढ़ा

अमेरिकी नौकरियों में धीमी वृद्धि के बावजूद कारोबारी सप्ताह के आखरी दिन शुक्रवार को अमेरिकी शेयर बाजार मजबूती के साथ बंद हुआ।

दिसंबर 2017 में अमेरिका में 1,48,000 नयी नौकरियाँ आय़ीं, जबकि जानकारों ने 1,80,000 का अनुमान लगाया था। अमेरिका में लगातार सातवें साल 20 लाख से अधिक नौकरियाँ बढ़ी हैं। इससे पहले ऐसा जो 1990 के दशक में हुआ था।
शुक्रवार को डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 220.74 अंक या 0.88% की मजबूती के साथ 25,295.87 पर बंद हुआ। वहीं नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) 58.64 अंक या 0.83% की बढ़त के साथ 7,136.56 पर बंद हुआ। साथ ही एसऐंडपी 500 (S&P 500) 19.16 अंक या 0.70% की मजबूती के साथ 2,743.15 पर बंद हुआ। इसके अलावा अमेरिकी बाजार में कच्चे तेल का भाव 0.93% की गिरावट के साथ 61.44 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ। दूसरी ओर कल यूरोपीय बाजार में भी बढ़त आयी। (शेयर मंथन, 06 जनवरी 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!