शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

2018 का पहला सप्ताह रहा इन शेयरों के नाम

2018 के पहले कारोबारी सप्ताह में सेंसेक्स 1% और निफ्टी 1.2% ऊपर चढ़े।

इनमें कई शेयरों में 1 से 5 जनवरी के दौरान शानदार बढ़त देखी गयी। फिलिप्स कार्बन ने सबसे अधिक 31.8% की बढ़त हासिल की। सोमवार को यह 966.1 रुपये के भाव पर था, जबकि शुक्रवार को यह 1,273.65 रुपये पर बंद हुआ। इसके बाद नोसिल में 25.5%, इरोज इंटरनेशनल में 18.8%, सुदर्शन केमिकल, बजाज इलेक्ट्रिकल्स, प्रिज्म सीमेंट और एपीएल अपोलो में 16.3%, जिंदल स्टील में 16.1% और अदाणी एंटरप्राइजेज में 16% की तेजी दर्ज की गयी। साथ ही ग्रेफाइट इंडिया, जिंदल सॉ, एनएमडीसी, मेघमणि ऑर्गेनिक्स, सिम्फोनी, रेन इंडस्ट्रीज, नव भारत वेंचर्स, आईएलऐंडएफएस ट्रांसपोर्टेशन, जिंदल स्टेनलेस, केसोराम इंडस्ट्रीज और स्टरलाइट टेक्नोलॉजीज में 12.2% से 15.8% की मजबूती आयी। (शेयर मंथन, 06 जनवरी 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!