शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

भारत फाइनेंशियल (Bharat Financial) खरीदें : एसएमसी ग्लोबल (SMC Global)

एसएमसी ग्लोबल (SMC Global) ने भारत फाइनेंशियल (Bharat Financial) के लिए 1010-1015 रुपये के स्तरों पर खरीदारी करने की सलाह दी है।

ब्रोकिंग फर्म ने इसके लिए 1110-1140 रुपये के स्तरों पर लक्ष्य भाव दिया है और इस सौदे में घाटा काटने का स्तर (स्टॉप लॉस) 950 रुपये रखने के लिए कहा है। बीएसई में शुक्रवार 05 जनवरी को भारत फाइनेंशियल का शेयर 1,034.90 रुपये पर बंद हुआ। 09 जनवरी 2017 को यह शेयर 610.45 रुपये तक नीचे गया था, जो इसका पिछले 52 हफ्तों का सबसे निचला स्तर है। वहीं 16 अक्टूबर 2017 को इसके 52 हफ्तों का उच्च स्तर 1,047.00 रुपये का रहा। दैनिक चार्ट में कंपनी के शेयर का 200 दिनों का एक्सपोनेंशियल मूविंग एवरेज (EMA) वर्तमान में 892.02 रुपये पर चल रहा है। एसएमसी ने अपनी रिपोर्ट में इस शेयर के संबध जिक्र करते हुए कहा है कि यह शेयर 680 रुपये के स्तर से एक बार में 1,045 रुपये तक तेजी से चढ़ा। इसके बाद इसने 640-1,030 रुपये के दायरे में सकारात्मक रुझान के साथ कारोबार किय। साथ ही इसने साप्ताहिक चार्ट पर निरंतर त्रिभुज की आकृति बनायी और पिछले सप्ताह यह इन स्तरों से ब्रेकआउट करके ऊपर बंद हुआ, जो इस शेयर में तेज खऱीदारी का संकेत है। (शेयर मंथन, 09 जनवरी 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!