शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

बीएचईएल (BHEL) खरीदें : एसएमसी ग्लोबल (SMC Global)

एसएमसी ग्लोबल (SMC Global) ने बीएचईएल (BHEL) के लिए 99-100 रुपये के स्तरों पर खरीदारी करने की सलाह दी है।

ब्रोकिंग फर्म ने इसके लिए 115-120 रुपये के स्तरों पर लक्ष्य भाव दिया है और इस सौदे में घाटा काटने का स्तर (स्टॉप लॉस) 92 रुपये रखने के लिए कहा है। बीएसई में शुक्रवार 05 जनवरी को बीएचईएल का शेयर 102.35 रुपये पर बंद हुआ। 11 अगस्त 2017 को यह शेयर 80.43 रुपये तक नीचे गया था, जो इसका पिछले 52 हफ्तों का सबसे निचला स्तर है। वहीं 25 अप्रैल 2017 को इसके 52 हफ्तों का उच्च स्तर 121.17 रुपये का रहा। दैनिक चार्ट में कंपनी के शेयर का 200 दिनों का एक्सपोनेंशियल मूविंग एवरेज (EMA) वर्तमान में 92.82 रुपये पर चल रहा है। एसएमसी ने अपनी रिपोर्ट में इस शेयर के संबध जिक्र करते हुए कहा है कि यह शेयर 121 रुपये के स्तर से एक बार में 80 रुपये तक तेजी से फिसला। इसके बाद यह 6 महीनों तक 80-95 रुपये के दायरे में झूलता (कंसोलिडेशन) रहा। कंसोलिडेशन के दौरान इसने साप्ताहिक चार्ट पर 'उल्टे सिर और कंधे' की आकृति बनायी, जो कि तेजी दर्शाती है। पिछले सप्ताह इसने भारी मात्रा के साथ नेकलाइन ब्रेकआउट किया, जिससे आने वाले दिनों में इसमें खरीदारी की उम्मीद है। (शेयर मंथन, 06 जनवरी 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!