शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

मिला-जुला रहा अमेरिकी बाजार, नैस्डैक 20 अंक हुआ मजबूत

हेल्थकेयर और बैंक शेयरों में कमजोरी से कारोबारी सप्ताह के पहले दिन सोमवार को अमेरिकी बाजार मिला-जुल बंद हुआ।

आगे आने वाली आर्थिक रिपोर्ट, आय और कमायी की खबरों से पहले निवेशक भी सतर्क दिखे।
सोमवार को डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 12.87 अंक या 0.05% की हल्की कमजोरी के साथ 25,283.00 पर बंद हुआ। वहीं नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) 20.82 अंक या 0.29% की बढ़त के साथ 7,157.39 पर बंद हुआ। साथ ही एसऐंडपी 500 (S&P 500) 4.56 अंक या 0.17% की मजबूती के साथ 2,747.71 पर बंद हुआ। इसके अलावा अमेरिकी बाजार में कच्चे तेल का भाव 0.93% की गिरावट के साथ 61.44 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ। दूसरी ओर कल यूरोपीय बाजार भी मिला-जुला रहा। (शेयर मंथन, 09 जनवरी 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!