शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

अमेरिकी बाजार में फिर से उछाल, डॉव जोंस 205 चढ़ा

गुरुवार को कच्चे तेल में बढ़त और कंपनियों के बेहतर तिमाही नतीजों की उम्मीद से अमेरिकी बाजार में जोरदार तेजी दर्ज की गयी।

कच्चे तेल में तेजी से एसऐंडपी एनर्जी सेक्टर 2% मजबूत हुआ। कल अमेरिकी बाजार में 674 करोड़ शेयरों में लेन-देन हुई, जो पिछले कारोबारी दिनों में 639 करोड़ शेयरों के मुकाबले अधिक है।
गुरुवार को डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 205.6 अंक या 0.81% की मजबूती के साथ 25,574.73 पर बंद हुआ। वहीं नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) 58.20 अंक या 0.81% की बढ़त के साथ 7,211.78 पर बंद हुआ। साथ ही एसऐंडपी 500 (S&P 500) 19.33 अंक या 0.70% की मजबूती के साथ 2,767.56 पर बंद हुआ। इसके अलावा अमेरिकी बाजार में कच्चे तेल का भाव 0.36% की बढ़त के साथ 63.80 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ। दूसरी ओर कल यूरोपीय बाजार में गिरावट आयी। (शेयर मंथन, 12 जनवरी 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!