शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

डॉव जोंस रहा सपाट, नैस्डैक और एसऐंडपी में हुई वृद्धि

निवेशकों के बीच कंपनियों की उच्च आय की उम्मीद से बुधवार को अमेरिकी बाजार में बढ़त हुई।

2018 में अब तक एसऐंडपी 4.8% की बढ़त हो गयी है। इसमें केवल 2 दिन गिरावट रही है। वहीं मंगलवार को डॉव जोंस पहली बार 26,000 के ऊपर पहुँचा, जिसमें इसने 1,000 (25,000 से 26,000) अंक सबसे कम वक्त में हासिल किये।
बुधवार को डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) एक दम सपाट 26,115.65 पर बंद हुआ। वहीं नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) 74.59 अंक या 1.03% की बढ़त के साथ 7,298.28 पर बंद हुआ। साथ ही एसऐंडपी 500 (S&P 500) 26.14 अंक या 0.94% की मजबूती के साथ 2,802.56 पर बंद हुआ। इसके अलावा अमेरिकी बाजार में कच्चे तेल का भाव 0.38% की बढ़त के साथ 63.97 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ। दूसरी ओर कल यूरोपीय बाजार में कमजोरी दर्ज की गयी। (शेयर मंथन, 18 जनवरी 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!