शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

अमेरिकी बाजार में लौटी चमक, एसऐंडपी नये रिकॉर्ड स्तर पर

कारोबारी सप्ताह के अंतिम दिन शुक्रवार को अमेरिकी बाजार में मजबूती दर्ज की गयी।

एसऐंडपी, नैस्डैक और छोटे-कंपनियों का सूचकांक रसेल 2000 इंडेक्स नये रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुआ। पिछले 10 सप्ताहों में से एसऐंडपी ने 9 में बढ़त हासिल की है। कल रिटेलर, बैंक और उपभोक्ता वस्तुओं की कंपनियों के शेयरों ने बाजार को सहारा दिया, जबकि कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट के कारण ऊर्जा शेयर कमजोर रहे।
शुक्रवार को डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 53.91 अंक या 0.21% की बढ़ोतरी के साथ 26,071.72 पर बंद हुआ। वहीं नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) 40.33 अंक या 0.55% की बढ़त के साथ 7,336.38 पर बंद हुआ। साथ ही एसऐंडपी 500 (S&P 500) 12.27 अंक या 0.44% की मजबूती के साथ 2,810.30 पर बंद हुआ। इसके अलावा अमेरिकी बाजार में कच्चे तेल का भाव 0.92% की कमजोरी के साथ 63.37 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ। दूसरी ओर कल यूरोपीय बाजार में भी बढ़त रही। (शेयर मंथन, 20 जनवरी 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!