शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

लाल निशान में पहुँचे सेंसेक्स, निफ्टी

बुधवार को शुरुआती कारोबार में बाजार के दोनों प्रमुख सूचकांक लाल निशान में पहुँच गये हैं।

हरे निशान में खुलने के बाद सेंसेक्स ने 100 से अधिक अंकों की बढ़त बना ली थी, मगर फिर इसमें गिरावट आयी। आज बीएसई सेंसेक्स (Sensex) 36,139.98 अंकों के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 35,161.62 अंक पर खुला। शुरुआती कारोबार में 10 बजे यह 43.14 अंक (0.12%) की गिरावट के साथ 36,096.84 पर है। वहीं एनएसई का निफ्टी (Nifty) 11,069.35 पर खुलने के बाद 25.35 अंक (0.23%) की कमजोरी के साथ 11,058.35 पर चल रहा है। शुरुआती करोबार में छोटे-मॅंझोले सूचकांकों में भी कमजोरी दिख रही है। बीएसई मिडकैप में इस समय 0.43% और बीएसई स्मॉल कैप में 0.66% की कमजोरी है। वहीं निफ्टी मिड 100 में 0.49% और निफ्टी स्मॉल 100 में 0.87% की िगरावट हैं।
सेंसेक्स में आज चढ़ने वाले शेयरों की बात करें टीसीएस में 2.50%, विप्रो में 1.54%, ओएनजीसी में 1.50%, एचडीएफसी में 1.42% और इन्फोसिस में 1.34% की बढ़त है। वहीं भारती एयरटेल में 4.19%, आईसीआईसीआई बैंक में 2.14%, टाटा मोटर्स में 1.82% और रिलायंस इंडस्ट्रीज में 1.45% की गिरावट है। निफ्टी के 20 शेयर हरे निशान पर है, जबकि 30 कमजोर स्थिति में हैं। (शेयर मंथन, 24 जनवरी 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!