शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

मुनाफावसूली के कारण बाजार में गिरावट, सेंसेक्स 165 अंक नीचे

तकनीकी, चुनिंदा निजी बैंकों और आईटीसी तथा रिलायंस इंडस्ट्रीज जैसे दिग्गज शेयरों में मुनाफावसूली से आज शुरुआती कारोबार में बाजार में कमजोरी दिख रही है।

आज बीएसई सेंसेक्स (Sensex) 36,283.25 अंकों के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 36,277.12 अंक पर खुला। पौने 10 बजे के आस-पास यह 165.42 अंक (0.46%) की गिरावट के साथ 36,117.83 पर है। वहीं एनएसई का निफ्टी (Nifty) 11,120.85 पर खुलने के बाद 66.10 अंक (0.59%) की कमजोरी के साथ 11,064.30 पर चल रहा है। दूसरी ओर शुरुआती करोबार में छोटे-मॅंझोले सूचकांकों में भी कमजोरी है। बीएसई मिडकैप में इस समय 0.67% और बीएसई स्मॉल कैप में 1.12% की गिरावट है। वहीं निफ्टी मिड 100 में 0.61% और निफ्टी स्मॉल 100 में 1.31% की कमजोरी हैं।
सेंसेक्स में आज चढ़ने वाले शेयरों की बात करें स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में 1.93%, हीरो मोटोकॉर्प में 0.92%, बजाज ऑटो में 0.59%, भारती एयरटेल में 0.58% और एनटीपीसी में 0.56% की बढ़त है। वहीं एशियन पेंट्स में 2.39%, पावर ग्रिड में 1.62%, आईसीआईसीआई बैंक में 1.54% और विप्रो में 1.27% की गिरावट है। इस समय निफ्टी के 13 शेयर हरे निशान पर है, जबकि 37 कमजोर स्थिति में हैं। (शेयर मंथन, 30 जनवरी 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!