शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

लगातार दूसरे दिन गिरा अमेरिकी बाजार, डॉव जोंस 362 अंक लुढ़का

मंगलवार को अमेरिकी बाजार में लगातार दूसरे दिन गिरावट आयी, जिससे सितंबर 2016 के बाद डॉव जोंस में सर्वाधिक दो दिवसीय गिरावट दर्ज की गयी।

कल हेल्थकेयर शेयरों में कमजोरी और बढ़ते बॉन्ड की वजह से अमेरिकी बाजार नीचे आया। डॉव जोंस के लिए मई 2017 के बाद कल का दिन सबसे खराब रहा।
मंगलवार को डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 362.59 अंक या 1.37% की कमजोरी के साथ 26,076.89 पर बंद हुआ। वहीं नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) 64.02 अंक या 0.86% की कमजोरी के साथ 7,402.48 पर बंद हुआ। साथ ही एसऐंडपी 500 (S&P 500) 31.1 अंक या 1.09% नीचे गिर कर 2,822.43 पर बंद हुआ। इसके अलावा अमेरिकी बाजार में कच्चे तेल का भाव 1.64% की गिरावट के साथ 64.50 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ। दूसरी ओर कल यूरोपीय बाजार भी कमजोर रहा। (शेयर मंथन, 31 जनवरी 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!