शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

सेंसेक्स 820 अंक टूटा, निफ्टी 10,800 के नीचे

बाजार बंद होने से आधा घंटे पहले सेंसेक्स में 820 अंकों की भारी गिरावट है।

साथ ही निफ्टी भी 10,800 के नीचे फिसल गया है। इस समय आईटी, हेल्थकेयर और फार्मा आदि सभी सेक्टर लाल निशान में हैं। कल आये बजट का बाजार पर नकारात्मक असर पड़ता दिख रहा है। बजट में सरकार ने लंबी अवधि के पूँजी लाभ को दोबारा लागू करने का ऐलान किया। आज सेंसेक्स की बात करें तो 200 अंकों की गिरावट के बाद इसका रुछ लगातार नीचे की ओर रहा, जबकि यही हाल निफ्टी का भी रहा है। निफ्टी ने 78 अंकों की कमजोरी के साथ शुरुआत की थी, जो बढ़ते-बढ़ते 244 अंकों की हो गयी है। दूसरी ओर अमेरिकी तथा एशियाई बाजारों के बाद आज यूरोपियन बाजार में भी कमजोर शुरुआत हुई है। (शेयर मंथन, 02 फरवरी 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!