शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

अमेरिकी बाजार में आयी जबरदस्त गिरावट, डॉव जोंस 665 अंक लुढ़का

कारोबारी सप्ताह के अंतिम दिन शुक्रवार को अमेरिकी बाजार में जोरदार गिरवट दर्ज की गयी।

कल समाप्त हुआ सप्ताह अमेरिकी बाजार के लिए 2 सालों में सबसे खराब रहा। बाजार पर यूरोपीयन शेयर सूचकांकों में भारी कमजोरी और बॉन्ड बाजार में मचे कोलाहल का खासा नकारात्मक प्रभाल पड़ा। जोरदार बिकवाली के बीच ऐप्पल, वीसा और तेल कंपनियों एक्ससन तथा शेवरॉन में सर्वाधिक गिरावट आयी।
शुक्रवार को डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 665.75 अंक या 2.54% की कमजोरी के साथ 25,520.96 पर बंद हुआ। वहीं नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) 144.91 अंक या 1.96% की कमजोरी के साथ 7,240.95 पर बंद हुआ। साथ ही एसऐंडपी 500 (S&P 500) 59.85 अंक या 2.12% नीचे गिर कर 2,762.13 पर बंद हुआ। इसके अलावा अमेरिकी बाजार में कच्चे तेल का भाव 0.53% की गिरावट के साथ 65.45 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ। दूसरी ओर कल यूरोपीय बाजार भी कमजोर रहा। (शेयर मंथन, 03 फरवरी 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!