शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

युनाइटेड ब्रेवरीज (United Breweries) खरीदें : एसएमसी ग्लोबल (SMC Global)

एसएमसी ग्लोबल (SMC Global) ने युनाइटेड ब्रेवरीज (United Breweries) के लिए 1,120-1,130 रुपये के स्तरों पर खरीदारी करने की सलाह दी है।

ब्रोकिंग फर्म ने इसके लिए 1,240-1,270 रुपये के स्तरों पर लक्ष्य भाव दिया है और इस सौदे में घाटा काटने का स्तर (स्टॉप लॉस) 1,160 रुपये रखने के लिए कहा है। बीएसई में शुक्रवार 02 फरवरी को युनाइटेड ब्रेवरीज का शेयर 1,139.85 रुपये पर बंद हुआ। 18 अप्रैल 2017 को यह शेयर 717.20 रुपये तक नीचे गया था, जो इसका पिछले 52 हफ्तों का सबसे निचला स्तर है। वहीं 01 फरवरी 2018 को इसके 52 हफ्तों का उच्च स्तर 1,200 रुपये का रहा। दैनिक चार्ट में कंपनी के शेयर का 200 दिनों का एक्सपोनेंशियल मूविंग एवरेज (EMA) वर्तमान में 954.42 रुपये पर चल रहा है। एसएमसी ने अपनी रिपोर्ट में इस शेयर के लिए जिक्र करते हुए कहा है कि 850 से 1,180 रुपये तक तेजी से चढ़ने के बाद यह एक सीमित दायरे में झूलते (कंसोलिडेशन) हुए इसने साप्ताहिक चार्ट पर "बुल फ्लैग" पैटर्न की आकृति बनायी, जो तेजी का रुझान है। पिछले सप्ताह इसने इस पैटर्न से ब्रेकआउट किया, मगर बाजार में गिरावट के कारण यह उच्च स्तरों पर जमा नहीं रह सका। हालाँकि कुल मिला कर शेयर के लिए अनुमान सकारात्मक हैं। (शेयर मंथन, 03 फरवरी 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!