शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

अमेरिकी बाजार लुढ़का, एसऐंडपी 500 ने गँवायी 2018 की बढ़त

कारोबारी सप्ताह के पहले दिन सोमवार को अमेरिकी बाजार में जबरदस्त गिरावट के बीच डॉव जोंस में इतिहास की सबसे बड़ी गिरावट दर्ज की गयी।

प्रतिशत के मामले में डॉव जोंस और एसऐंडपी के लिए कल का दिन अगस्त 2011 के बाद सबसे खराब रहा। एसऐंडपी 500 ने 2018 में हासिल की गयी पूरी बढ़त खो दी है। कल बाजार में अमेरिका की क्रेडिट रेटिंग घटने और यूरो क्षेत्र के ऋण संकट के कारण काफी अस्थिरता रही। लगभग नौ साल की तेजी के बाद अब निवेशकों के लिए चिंता का विषय है कि क्या यह लंबे समय से प्रतीक्षित रुकावट है, जिसमें थोड़ी बढ़त के बाद शेयरों को फिर से आगे बढ़ने का रास्ता मिलता है या फिर एक बड़ी गिरावट शुरू होने का संकेत है।
सोमवार को डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 1,175.21 अंक या 4.60% की जोरदार गिरावट के साथ 24,345.75 पर बंद हुआ। वहीं नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) 273.42 अंक या 3.78% की कमजोरी के साथ 6,967.53 पर बंद हुआ। साथ ही एसऐंडपी 500 (S&P 500) 113.19 अंक या 4.10% नीचे गिर कर 2,648.94 पर बंद हुआ। इसके अलावा अमेरिकी बाजार में कच्चे तेल का भाव 2.03% की गिरावट के साथ 64.15 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ। दूसरी ओर कल यूरोपीय बाजार में भी कमजोर आयी। (शेयर मंथन, 06 फरवरी 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!