शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

वैश्विक बाजारों में गिरावट के कारण सेंसेक्स 1,034 अंक टूटा

वैश्विक बाजारों में आयी जोरदार गिरावट से मंगलवार को भारतीय शेयर बाजार के दोनों प्रमुख सूचकांकों में भारी कमजोरी के साथ कारोबार की शुरुआत हुई है।

अमेरिकी बाजार के डॉव जोंस में अब तक की सबसे बड़ी गिरावट रही, जबकि एसऐंडपी ने 2018 में आयी सारी बढ़त खो दी। वहीं यूरोपीयन और एशियाई बाजारों में भी तीखी बिकवाली देखी जा रही है। बीएसई सेंसेक्स (Sensex) 34,757.16 अंकों के पिछले बंद स्तर के मुकाबले गिरावट के साथ 33,753.78 अंक पर खुला। शुरुआती कारोबार में करीब पौने 10 बजे यह 1,034.79 अंक (2.98%) की कमजोरी के साथ 33,722.37 पर है। वहीं एनएसई का निफ्टी (Nifty) 10,295.15 पर खुल कर थोड़ी बढ़त प्राप्त करने के बावजूद 282.80 अंक (2.65%) की गिरावट के साथ 10,383.75 पर चल रहा है। दूसरी ओर शुरुआती करोबार में छोटे-मॅंझोले सूचकांकों में भी जबरदस्त बिकवाली देखी जा रही है। इस समय बीएसई मिडकैप में 3.78% और बीएसई स्मॉल कैप में 3.88% की गिरावट है। वहीं निफ्टी मिड 100 में 3.84% और निफ्टी स्मॉल 100 में 4.55% की कमजोरी हैं।
इस वक्त निफ्टी के प्रमुख 50 के 50 शेयर और सेंसेक्स के सभी 31 शेयर लाल निशान में है। सेंसेक्स में शेयरों की बात करें टाटा मोटर्स में 7.68%, यस बैंक में 4.69%, ऐक्सिस बैंक में 3.94%, अदाणी पोर्ट्स में 3.62% और स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में 3.58% की गिरावट है। (शेयर मंथन, 06 फरवरी 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!