शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

अमेरिकी बाजार फिर से कमजोर, नैस्डैक 63 अंक अंक नीचे

बुधवार को अमेरिकी बाजार के तीनों प्रमुख सूचकांक गिरावट के साथ बंद हुए।

वैश्विक बाजारों में हाल ही में आयी कमजोरी के बीच मंगलवार को अमेरिकी बाजार में रिकॉर्ड बढ़त दर्ज की गयी थी, मगर कल यह फिर से फिसल गया। उठापटक के बीच निवेशक भी आत्मविश्वास नहीं दिखा रहे हैं।
बुधवार को डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 19.42 अंक या 0.08% की कमजोरी के साथ 24,893.35 पर बंद हुआ। वहीं नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) 63.89 अंक या 0.90% की गिरावट के साथ 7,051.98 पर बंद हुआ। साथ ही एसऐंडपी 500 (S&P 500) 13.48 अंक या 0.50% गिर कर 2,681.66 पर बंद हुआ। इसके अलावा अमेरिकी बाजार में कच्चे तेल के भाव में 2.59% की तीखी गिरावट आयी और डब्लूटीआई क्रूड ऑयल 61.79 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर बंद हुआ। दूसरी ओर कई सत्रों में लगातार गिरावट के बाद कल यूरोपीय बाजार में हरियाली आयी। (शेयर मंथन, 08 फरवरी 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!