शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

भारतीय शेयर बाजार में लौटी चमक, सेंसेक्स 330 अंक उछला

लगातार सात सत्रों में गिरावट के बाद आज भारतीय शेयर में मजबूती दर्ज की गयी।

बैंकिंग और वित्तीय, प्रौद्योगिकी शेयरों तथा रिलायंस इंडस्ट्रीज ने आज बाजार को सहारा दिया। साथ ही सीमेंट तथा फार्मा शेयरों ने भी बेहतर प्रदर्शन किया। बीएसई सेंसेक्स 34,082.71 अंकों के पिछले बंद स्तर की तुलना में 34,208.11 पर खुला और कारोबार के अंत में 330.45 अकं या 0.97% की मजबूती के साथ 34,413.16 पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 10,476.70 के पिछले बंद भाव के मुकाबले 10,518.50 पर खुल कर अंत में 100.15 अंकों या 0.96% की तेजी के साथ 10,576.85 पर बंद हुआ। आज निफ्टी का ऊपरी स्तर 10,637.80 और निचला स्तर 10,479.55 का रहा। वहीं वीआईएक्स (VIX) सूचकांक 8.69% की गिरावट के साथ 17.77 अंकों पर रहा। बीएसई पर 2,172 शेयरों में कमजोरी के मुकाबले 640 शेयरों में तेजी रही, जबकि 118 शेयर सपाट बंद हुए।
दूसरी ओर प्रमुख सूचकांकों के साथ ही छोटे-मंझोले सूचकांकों में भी मजबूती आयी। बीएसई मिडकैप में 1.82% और बीएसई स्मॉलकैप में 2.25% की बढ़त आयी। वहीं निफ्टी मिडकैप 100 में 1.78% और निफ्टी स्मॉल 100 में 2.40% की वृद्धि दर्ज की गयी।
बीएसई के 31 शेयरों में से 24 शेयर हरे और बाकी 07 शेयर लाल निशान में रहे। आज के कारोबार में सेंसेक्स के दिग्गज शेयरों में से सन फार्मा में 6.32%, डॉ रेड्डीज में 3.18%, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में 2.97%, इन्फोसिस में 2.33%, ऐक्सिस बैंक में 1.75% और टाटा स्टील में 1.64% की बढ़त आयी। गिरने वाले शेयरों में पावर ग्रिड में 1.20%, एनटीपीसी में 0.70%, टाटा मोटर्स में 0.70%, ओएनजीसी में 0.66%, अदाणी पोर्ट्स में 0.43% और आईटीसी में 0.40% की गिरावट दर्ज की गयी। वहीं निफ्टी के 50 शेयरों में से 24 शेयर बढ़त और 26 शेयर कमजोरी के साथ बंद हुए। (शेयर मंथन, 08 फरवरी 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!