शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

अमेरिकी बाजार के तीनों प्रमुख सूचकांकों मे तीखी गिरावट

गुरुवार को अमेरिकी बाजार के तीनों प्रमुख सूचकांकों में जोरदार गिरावट दर्ज की गयी।

डॉव जोंस और एसऐंडपी 500 में 26 जनवरी के रिकॉर्ड स्तरों से 10% से अधिक कमजोरी आयी है। इससे पहले तेल की कीमतों में गिरावट के कारण जनवरी 2016 में एसऐंडपी 13.3% टूटा था। जानकारों का मानना है कि रिकॉर्ड स्तरों पर पहुँचने के बाद ऐसी गिरावट निवेशक काफी लंबे समय से इंतेजार कर रहे थे।
गुरुवार को डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 1,032.89 अंक या 4.15% की कमजोरी के साथ 23,860.46 पर बंद हुआ। वहीं नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) 274.82 अंक या 3.90% की गिरावट के साथ 6,777.16 पर बंद हुआ। साथ ही एसऐंडपी 500 (S&P 500) 100.66 अंक या 3.75% गिर कर 2,581.00 पर बंद हुआ। इसके अलावा अमेरिकी बाजार में कच्चे तेल के भाव में 1.05% की कमजोरी आयी और डब्लूटीआई क्रूड ऑयल 61.15 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर बंद हुआ। दूसरी ओर कल यूरोपीय बाजार के सभी प्रमुख सूचकांक भी लाल निशान में बंद हुए। (शेयर मंथन, 09 फरवरी 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!