शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

बीईएमएल (BEML) खरीदें : एसएमसी ग्लोबल (SMC Global)

एसएमसी ग्लोबल (SMC Global) ने बीईएमएल (BEML) के लिए 1,235-1,245 रुपये के स्तरों पर खरीदारी करने की सलाह दी है।

ब्रोकिंग फर्म ने इसके लिए 1370-1400 रुपये के स्तरों पर लक्ष्य भाव दिया है और इस सौदे में घाटा काटने का स्तर (स्टॉप लॉस) 1,180 रुपये रखने के लिए कहा है। बीएसई में शुक्रवार 09 फरवरी को बीईएमएल का शेयर 1,256.15 रुपये पर बंद हुआ। 25 मई 2017 को यह शेयर 1,125.15 रुपये तक नीचे गया था, जो इसका पिछले 52 हफ्तों का सबसे निचला स्तर है। वहीं 19 सितंबर 2017 को इसके 52 हफ्तों का उच्च स्तर 1,947 रुपये का रहा। दैनिक चार्ट में कंपनी के शेयर का 200 दिनों का एक्सपोनेंशियल मूविंग एवरेज (EMA) वर्तमान में 1,520.79 रुपये पर चल रहा है। एसएमसी ने अपनी रिपोर्ट में इस शेयर के संबध में जिक्र किया है कि 1,947 रुपये का अपना सर्वकालिक उच्चतम स्तर छूने के बाद यह तेजी से 1,150 के स्तरों तक गिरा, जो पहले इसका समर्थन क्षेत्र था। इससे इतर 200 डब्ल्यूईएमए भी 1,140 स्तरों के आसपास था, इसलिए इस शेयर में उछाल आयी और साप्ताहिक चार्ट पर उल्टी मोमबत्ती की आकृति बनायी। संकेतकों के मामले में, आरएसआई और एमएसीडी शेयर के लिए सकारात्मक रुझान दिखा रहे हैं। ऐसे में इसमें वर्तमान स्तरों पर उछाल की उम्मीद है। (शेयर मंथन, 10 फरवरी 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!