शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

अमेरिकी बाजार में लगातार पाँचवें दिन बढ़त, डॉव जोंस 25,000 के ऊपर

गुरुवार को अमेरिकी बाजार में लगातार पाँचवें दिन वृद्धि दर्ज की गयी।

कल ऐप्पल और दूसरे तकनीकी शेयरों ने बाजार को सहारा दिया, जिससे मुद्रास्फिति को लेकर निवेशकों की चिंता भी कम हुई। मशहूर निवेशक वॉरेन बफेट की बर्कशायर द्वारा ऐप्पल को अपनी मुख्य निवेशक कंपनी बनाये जाने से कंपनी के शेयर भाव में 3.36% की बढ़ोतरी दर्ज की गयी।
गुरुवार को डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 306.88 अंक या 1.23% की बढ़ोतरी के साथ 25,200.37 पर बंद हुआ। वहीं नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) 112.81 अंक या 1.59% की बढ़त के साथ 7,256.43 पर बंद हुआ। साथ ही एसऐंडपी 500 (S&P 500) 32.57 अंक या 1.21% की मजबूती के साथ 2,731.20 पर बंद हुआ। इसके अलावा अमेरिकी बाजार में कच्चे तेल का भाव 1.21% की बढ़त के साथ 61.34 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ। दूसरी ओर कल यूरोपीय बाजार भी मजबूती के साथ बंद हुआ। (शेयर मंथन, 16 फरवरी 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!