शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

हल्के बदलाव के साथ बंद हुआ अमेरिकी बाजार

कारोबारी सप्ताह के अंतिम दिन शुक्रवार को डॉव जोंस और एसऐंडरी हरे निशान में रहे।

वहीं नैस्डैक में हल्की गिरावट दर्ज की गयी। कल समाप्त हुआ सप्ताह एसऐंडपी के लिए 2013 के बाद सबसे बेहतर रहा, जिसमें इसने 4.3% की बढ़त हासिल की। वहीं डॉव जोंस ने भी 4.3% की बढ़त के साथ 2016 और नैस्डेक ने 5.3% की मजबूती के साथ 2011 के सबसे शानदार प्रदर्शन किया।
शुक्रवार को डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 19.01 अंक या 0.08% की बढ़ोतरी के साथ 25,219.38 पर बंद हुआ। वहीं नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) 16.96 अंक या 0.23% की गिरावट के साथ 7,239.47 पर बंद हुआ। साथ ही एसऐंडपी 500 (S&P 500) 1.02 अंक या 0.04% की हल्की बढ़त के साथ 2,732.22 पर बंद हुआ।
इसके अलावा कल अमेरिकी बाजार में कच्चे तेल का भाव 0.55% की बढ़त के साथ 61.68 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ। दूसरी ओर कल यूरोपीय बाजार में भी बढ़ोतरी दर्ज की गयी। (शेयर मंथन, 17 फरवरी 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!