शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

हिंदुस्तान यूनिलीवर (Hindustan Unilever) खरीदें - एसएमसी ग्लोबल (SMC Global)

एसएमसी ग्लोबल (SMC Global) ने हिंदुस्तान यूनिलीवर (Hindustan Unilever) के लिए 1,320-13,30 रुपये के स्तरों पर खरीदारी करने की सलाह दी है।

ब्रोकिंग फर्म ने इसके लिए 1440-1470 रुपये के स्तरों पर लक्ष्य भाव दिया है और इस सौदे में घाटा काटने का स्तर (स्टॉप लॉस) 1.260 रुपये रखने के लिए कहा है। बीएसई में शुक्रवार 16 फरवरी को हिंदुस्तान यूनिलीवर का शेयर 1,260 रुपये पर बंद हुआ। 17 फरवरी 2017 को यह शेयर 837.50 रुपये तक नीचे गया था, जो इसका पिछले 52 हफ्तों का सबसे निचला स्तर है। वहीं 30 जनवरी 2018 को इसके 52 हफ्तों का उच्च स्तर 1,410 रुपये का रहा। दैनिक चार्ट में कंपनी के शेयर का 200 दिनों का एक्सपोनेंशियल मूविंग एवरेज (EMA) वर्तमान में 1,215.68 रुपये पर चल रहा है। एसएमसी ने अपनी रिपोर्ट में इस शेयर के संबध में जिक्र किया है जैसा कि चार्ट पर देखा जा सकता है कि यह उच्चतम शिखर और उच्चतम तलहटियों पर कारोबार कर रहा है, जो तेजी का रुझान है। इसके अलावा आरएसआई और एमएसीडी जैसे संकेतक शेयर में खरीदारी की सलाह दे रहे हैं। ऐसे में मौजूदा स्तरों पर इसमें और खरीदारी की उम्मीद की जी सकती है। (शेयर मंथन, 17 फरवरी 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!