शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

अमेरिकी बाजार में आयी मजबूती, डॉव जोंस 164 ऊपर

लगातार दो दिन गिरने के बाद गुरुवार को अमेरिकी बाजार में वृद्धि दर्ज की गयी।

कल अमेरिकी बाजार को औद्योगिक और ऊर्जा शेयरों से सहारा मिला। सेंट लुइस फेड के अध्यक्ष जेम्स बुलर्ड ने गुरुवार को केंद्रीय बैंक द्वारा दरों में बढ़ोतरी की तेज गति के बारे में चिंता जतायी। उन्होंने कहा कि दरों में कई बार बढ़ोतरी से फेड नीति प्रतिबंधात्मक बन सकती है। हाल ही में फेडरल रिजर्व के बयानों से दरों को लेकर निवेशकों में चिंता बढ़ी है।
गुरुवार को डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 164.7 अंक या 0.66% की बढ़ोतरी के साथ 24,962.48 पर बंद हुआ। वहीं नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) 8.14 अंक या 0.11% की हल्की गिरावट के साथ 7,210.09 पर बंद हुआ। साथ ही एसऐंडपी 500 (S&P 500) 2.63 अंक या 0.10% की मजबूती के साथ 2,703.96 पर बंद हुआ। इसके अलावा अमेरिकी बाजार में कच्चे तेल का भाव 1.74% की बढ़त के साथ 62.77 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ। दूसरी ओर कल यूरोपीय बाजार मिला-जुला बंद हुआ। (शेयर मंथन, 23 फरवरी 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!