शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

माइंडट्री (Mindtree) खरीदें : एसएमसी ग्लोबल (SMC Global)

एसएमसी ग्लोबल (SMC Global) ने माइंडट्री (Mindtree) के लिए 790-800 के स्तरों पर खरीदारी करने की सलाह दी है।

ब्रोकिंग फर्म ने इसके लिए 890-910 रुपये के स्तरों पर लक्ष्य भाव दिया है और इस सौदे में घाटा काटने का स्तर (स्टॉप लॉस) 740 रुपये रखने के लिए कहा है। बीएसई में शुक्रवार 23 फरवरी को माइंडट्री का शेयर 811.90 रुपये पर बंद हुआ। 17 अप्रैल 2017 को यह शेयर 435 रुपये तक नीचे गया था, जो इसका पिछले 52 हफ्तों का सबसे निचला स्तर है। वहीं 23 फरवरी 2018 को इसके 52 हफ्तों का उच्च स्तर 836.15 रुपये का रहा। दैनिक चार्ट पर कंपनी के शेयर का 200 दिनों का एक्सपोनेंशियल मूविंग एवरेज (EMA) वर्तमान में 569.26 रुपये पर चल रहा है। एसएमसी ने अपनी रिपोर्ट में जिक्र किया है कि 440 रुपये के समर्थन स्तर प्राप्त करने के बाद इस शेयर ने ऊपर चढ़ना शुरू किया। इसके बाद साप्ताहिक चार्ट पर 'राइजिंग चैनल' बनाते हुए यह लगातार उच्चतम शिखर और उच्चतम तलहटियों में कारोबार कर रहा है, जो तेजी का रुझान है। कल समाप्त हुए कारोबारी हफ्ते में यह 13% मजबूत हुआ और उच्च मात्रा (High Volume) के साथ इसने अपना सर्वकालिक उच्च स्तर छुआ। ऐसे में आने वाले दिनों में इसमें खरीदारी देखने को मिल सकती है। (शेयर मंथन, 24 फरवरी 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!