शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

अमेरिकी बाजार में सप्ताह की मजबूत शुरुआत, डॉव जोंस 399 अंक उछला

कारोबारी हफ्ते के पहले दिन सोमवार को अमेरिकी बाजार में शानदार बढ़त दर्ज की गयी।

इसके साथ ही बाजार के तीनों प्रमुख सूचकांक तीन हफ्तों से अधिक अवधि के ऊपरी स्तर पर पहुँच गये। निवेशकों में ब्याज दरों में बढ़ोतरी की चिंता कम होने का असर बाजार पर दिख रहा है। कल एसऐंडपी 500 के सेक्टरों में से तकनीक में 1.6%, औद्योगिक में 1.4% औऱ वित्तीय शेयरों में 1.5% की बढ़त दर्ज की गयी।
सोमवार को डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 399.28 अंक या 1.58% की बढ़ोतरी के साथ 25,709.27 पर बंद हुआ। वहीं नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) 84.07 अंक या 1.15% की मजबूती के साथ 7,421.46 पर बंद हुआ। साथ ही एसऐंडपी 500 (S&P 500) 32.3 अंक या 1.18% की मजबूती के साथ 2,779.60 पर बंद हुआ। इसके अलावा अमेरिकी बाजार में कच्चे तेल का भाव 0.56% की बढ़त के साथ 63.91 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ। दूसरी ओर कल यूरोपीय बाजार में भी मजबूती दर्ज की गयी। (शेयर मंथन, 27 फरवरी 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख