शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

बैंकिंग और वित्तीय शेयरों में बिकावली से दबाव में बाजार

बैंकिंग औऱ वित्तीय शेयरों में बिकावाली के अलावा वैश्विक बाजारों में गिरावट के कारण आज भारतीय शेयर बाजार में कमजोर शुरुआत हुई है।

बीएसई पर प्रत्येक शेयर के मुकाबले 4 शेयर लाल निशान में खुले। वहीं बीएसई सेंसेक्स (Sensex) 34,346.39 के बंद भाव की तुलना में आज 34,155.63 पर खुला। 10.05 बजे सेंसेक्स 209.83 अंक या 0.61% की गिरावट के साथ 34,136.56 पर है। वहीं एनएसई का निफ्टी (Nifty) 10,582.60 के बंद भाव की तुलना में 10,615.20 पर खुल कर इस समय 28.30 अंक (0.27%) की कमजोरी के साथ 10,554.30 पर है। दूसरी ओर शुरुआती करोबार में छोटे-मॅंझोले सूचकांकों में भी बिकवाली हो रही है। बीएसई मिडकैप में 0.49% और बीएसई स्मॉल कैप में 0.38% की कमजोरी है। वहीं निफ्टी मिड 100 में 0.54% और निफ्टी स्मॉल 100 में 0.51% की गिरावट हैं।
सेंसेक्स में आज तेज शेयरों की बात करें तो डॉ रेड्डीज में 1.20%, सन फार्मा में 0.80%, इन्फोसिस में 0.67%, रिलायंस में 0.11% और भारती एयरटेल में 0.10% की मामूली बढ़त है। वहीं आईसीआईसीआई बैंक में 2.00%, यस बैंक में 1.90%, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में 1.36% और लार्सन ऐंड टुब्रो में 1.30% की गिरावट है। निफ्टी के 19 शेयर हरे निशान पर है, जबकि 30 कमजोर स्थिति में हैं। निफ्टी का 1 शेयर सपाट है। (शेयर मंथन, 28 फरवरी 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!