शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

ट्रंप (Trump) की घोषणा से गुरुवार को अमेरिकी बाजार (US Markets) फिसले

गुरुवार 1 मार्च को अमेरिकी शेयर बाजार में तीखी गिरावट आयी और इसके प्रमुख सूचकांक डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) को 1.68% की चपत लगी।

इस तरह अमेरिकी बाजारों में लगातार तीसरे दिन कमजोरी बनी रही। इन तीन दिनों में डॉव जोंस लगभग 1,100 अंक लुढ़क चुका है।
गुरुवार को बाजार में कमजोरी का कारण बना अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) का वक्तव्य, जिसमें उन्होंने कहा कि इस्पात (Steel) और एल्युमीनियम (aluminium) के आयात पर शुल्क लगाया जायेगा। बाजार में इससे यह चिंता बनी कि यह कदम अमेरिकी कंपनियों और उपभोक्ताओं पर विपरीत प्रभाव डालेगा। ट्रंप ने यह बात गुरुवार को इस्पात और एल्युमीनियम क्षेत्र के प्रतिनिधियों की व्हाइट हाउस में हुई एक बैठक में कही। उन्होंने संकेत दिया कि अगले हफ्ते इन पर शुल्कों की घोषणा होगी, जिसमें इस्पात पर 25% और एल्युमीनियम पर 10% शुल्क लगाया जायेगा।
डॉव जोंस शुरुआती कारोबार में पिछले बंद स्तर 25,029 से थोड़ा ऊपर-नीचे ही चलता रहा, मगर करीब ढाई घंटे तक एक दायरे में चलते रहने के बाद इसने तेजी से फिसलना शुरू कर दिया। दिन के ऊपरी स्तर 25,185 से फिसल कर यह 24,443 तक गिरा, यानी ऊपरी स्तर से निचले स्तर तक का नुकसान 742 अंक का रहा। अंत में यह 420 अंक या 1.68% की गिरावट के साथ 24,609 पर बंद हुआ।
एसऐंडपी 500 (S&P 500) भी 36 अंक या 1.33% फिसलते हुए 2,678 पर बंद हुआ। तकनीकी सूचकांक नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) 92 अंक या 1.27% के नुकसान के साथ 7,180 पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 02 मार्च 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!