शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

मिला-जुला बंद हुआ अमेरिकी बाजार, नैस़्डैक कंपोजिट 77 अंक चढ़ा

कारोबारी सप्ताह के अंतिम दिन शुक्रवार को अमेरिकी बाजार में नैस्डैक कंपोजिट और एसऐंडपी 500 में मजबूती दर्ज की गयी।

हालाँकि डॉव जोंस में गिरावट आयी। पूरे हफ्ते में डॉव जोंस में 772 अंक या 3% की कमजोरी आयी। बता दें कि 2018 में अब तक यह सूचकांक 0.7% कमजोर हुआ है। कल अमेरिकी बाजार में हेल्थकेयर शेयरों में सर्वाधिक 1% की वृद्धि हुई।
शुक्रवार को डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 70.92 अंक या 0.29% की कमजोरी के साथ 24,538.06 पर बंद हुआ। वहीं नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) 77.30 अंक या 1.08% की बढ़त के साथ 7,257.87 पर बंद हुआ। साथ ही एसऐंडपी 500 (S&P 500) 13.58 अंक या 0.51% की मजबूती के साथ 2,691.25 पर बंद हुआ। इसके अलावा अमेरिकी बाजार में कच्चे तेल का भाव 0.42% की बढ़त के साथ 61.25 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ। दूसरी ओर कल यूरोपीय बाजार में भी कमजोरी दर्ज की गयी। (शेयर मंथन, 03 मार्च 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!