शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

सप्ताह के पहले दिन बाजार में कमजोर शुरुआत, सेंसेक्स 247 अंक टूटा

एशियाई बाजारों में गिरावट और अमेरिका में स्टील तथा एल्युमीनियम पर लगे आयात शुल्क का भारतीय शेयर बाजार पर नकारात्मक प्रभाव पड़ा है।

भारतीय जनता पार्टी के त्रिपुरा में जीतने के बावजूद कारोबारी सप्ताह के पहले दिन शेयर बाजार में कमजोर शुरुआत हुई। बीएसई सेंसेक्स (Sensex) 34,046.94 के बंद भाव की तुलना में आज 34,034.28 पर खुल कर नीचे की ओर फिसला। पौने 10 बजे के करीब सेंसेक्स 247.61 अंक या 0.73% की गिरावट के साथ 33,799.33 पर है। वहीं एनएसई का निफ्टी (Nifty) 10,458.35 के बंद भाव की तुलना में 10,428.30 पर खुल कर इस समय 91.00 अंक (0.87%) की कमजोरी के साथ 10,377.60 पर है। दूसरी ओर शुरुआती करोबार में छोटे-मॅंझोले सूचकांकों में भी बिकवाली हो रही है। बीएसई मिडकैप और बीएसई स्मॉल कैप दोनों में 0.70% की कमजोरी है। वहीं निफ्टी मिड 100 में 0.68% और निफ्टी स्मॉल 100 में 0.52% की गिरावट हैं।
सेंसेक्स में आज तेज शेयरों की बात करें तो टीसीएस में 0.70%, इन्फोसिस में 0.64%, अदाणी पोर्ट्स में 0.39% और ऐक्सिस बैंक में 0.01% की मामूली बढ़त है। वहीं टाटा मोटर्स में 2.78%, टाटा स्टील में 2.30%, यस बैंक में 2.24% और बजाज ऑटो में 1.71% की गिरावट है। निफ्टी के 05 शेयर हरे निशान पर है, जबकि 45 कमजोर स्थिति में हैं। (शेयर मंथन, 05 मार्च 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!