शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

लगातार चौथे कारोबारी सत्र में कमजोर हुआ बाजार, सेंसेक्स 300 अंक लुढ़का

कारोबारी सप्ताह के पहले दिन सोमवार को भारतीय शेयर बाजार में लगातार चौथे दिन गिरावट दर्ज की गयी।

एशियाई बाजारों से नकारात्मक रुझान मिलने के अलावा मेटल शेयरों में कमजोरी के कारण बाजार में गिरावट आयी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प द्वारा स्टील और एल्युमीनियम पर आयात शुल्क लगाये जाने से मेटल शेयर कमजोर हुए। वहीं ट्रम्प के फैसले पर कई देशों ने आपत्ति भी जतायी है। बीएसई सेंसेक्स 34,046.94 के पिछले बंद स्तर के मुकाबले लाल निशान में 34,034.28 पर खुला, जो आज इसका ऊपरी स्तर भी रहा। पूरे सत्र में लाल रेखा के नीचे रहने के बाद अंत में सेंसेक्स 300.16 अंक या 0.88% की कमजोरी के साथ 33,746.78 पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 10,458.35 के पिछले बंद भाव के मुकाबले 10,428.30 पर खुला। 10,323.90 का निचला स्तर छू कर निफ्टी 99.50 अंक या 0.95% की कमजोरी के साथ 10,358.85 पर बंद हुआ। इसेक अलावा इंडिया विक्स 9,39% की बढ़त के साथ 15.39 अंकों पर रहा।
दूसरी तरफ प्रमुख सूचकांकों के साथ-साथ छोटे-मंझोले सूचकांकों में भी खूब बिकवाली हुई। बीएसई मिडकैप में 0.95% और बीएसई स्मॉलकैप में 1.09% की गिरावट आयी। वहीं निफ्टी मिडकैप 0.95% और निफ्टी स्मॉल 100 में 1.07% की कमजोरी दर्ज की गयी।
बीएसई के 31 शेयरों में से केवल 6 शेयर हरे और बाकी 25 शेयर लाल निशान में रहे। आज के कारोबार में सेंसेक्स के दिग्गज शेयरों में से सन फार्मा में 2.50%, टीसीएस में 2.21%, महिंद्रा ऐंड महिंद्रा में 0.81%, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में 0.48%, कोटक महिंद्रा बैंक में 0.25% और एनटीपीसी में 0.15% की बढ़त आयी। गिरने वाले शेयरों में टाटा मोटर्स में सबसे ज्यादा 5.04%, टाटा स्टील में 2.95%, बजाज ऑटो में 2.73%, रिलायंस इंडस्ट्रीज में 2.48%, कोल इंडिया में 2.33% और ओएनजीसी में 2.14% की गिरावट दर्ज की गयी। वहीं निफ्टी के 50 शेयरों में से 8 शेयर बढ़त और 42 शेयर कमजोरी के साथ बंद हुए। (शेयर मंथन, 05 मार्च 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख